उपार्जन केन्द्र से 10 बोरा धान चोरी के मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लगरा में धान खरीदी उपार्जन केंद्र में 10 बोरा धान चोरी के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार गया है। वहीं दो अन्य आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार किया है। नाबालिग को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उपार्जन केंद्र प्रभारी रंजी सिंह चौहान ने बताया कि दो दिन पहले रात करीबन 12 बजे को फड़ में रखा 10 बोरा धान को चोरी हुआ था। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर चोरी करते हुए देखे गए थे। इसके बाद सोमवार रात करीब नौ बजे भी एक बाइक से तीन लोग चोरी करने पहुंचे। ये लोग 7 बोरा धान चोरी कर ले जा रहे थे, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने इन चोरों को देख लिया। जहां वे दौड़ाकर एक नाबालिग चोर पकड़ लिए। वहीं अन्य दो चोर बाइक और धान छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पकड़ाए नाबालिग आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं अन्य दो की पहचान विक्की साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई है। जो मुरलीडीह गांव के रहने वाले है। नाबालिग लड़के से पूछने पर बताया कि चोरी किए गए धान की बोरी को खपरी गांव के भीमा साहू के दुकान में जाकर बेचा करते थे। आरोपियों ने ग्राम खपरी के खरीदी केंद्र और घरों से भी धान की बोरी की चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
