ट्रक और यात्रियों से भरी बस में हुई जोरदार टक्कर, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई लोग घायल

2 Min Read

ट्रक और यात्रियों से भरी बस में हुई जोरदार टक्कर, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई लोग घायल


जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर जिले के नवागढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और यात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सीएससी नवागढ़ में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। शुक्ला ट्रेवल्स की बस आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी। बताया गया कि बस में 60 से 70 लोग सवार थे। इस दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास बस और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था जहां अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैप्सुल वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। 


Share This Article