धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने, 6 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के शिवरीनारायण में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि 4 महिला और 2 पुरुष धार्मिक बुकलेट दुकानों में बांट रहे थे। वे लोगों से धर्मांतरण की बात कह रहे थे। साथ ही एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे थे।
शिकायतकर्ता बुद्धेश्वर केशरवानी ने बताया कि वह अपने इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष पहुंचे और एक पुस्तक दी। इस पर लिखा था उपहार जो सब कुछ बदल देता है। महिलाएं कहने लगी हमारे प्रभु का उपहार है। आप सभी उनके धर्म को अपना लें। प्रभु अधिक शक्तिशाली है और दैवीय शक्ति से परिपूर्ण है। साथ ही एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक बात की।
शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस ने संजय साहू, कृष्णा साहू, गायत्री साहू, पुनीबाई साहू, सुशीला साहू, गिरजा साहू के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धारा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में जो लोग भी शामिल होंगे, उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
