इंस्टाग्राम पर लाइव आकार युवती ने किया सुसाइड, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने….

RAVI RATHORE
2 Min Read

इंस्टाग्राम पर लाइव आकार युवती ने किया सुसाइड, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने….

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। युवती फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी और इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। मृतका युवती की पहचान अंकुर नाथ के रूप में हुई। प्रेम प्रसंग के कारण यहां आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। सुसाइड करने से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। लाइव वीडियो को कुछ यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा। लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग तुरतं युवती के घर पहुंचे और युवती को फांसी के फंदे से नीचे उतारे। आनन-फानन में उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों के अनुसार पता चला कि मृतका युवती के माता-पिता हैदराबाद में रहकर रोजी-मजदूरी का काम करते थे। वह अपनी एक बहन के साथ रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हैदराबाद से माता-पिता घर पहुंचे हैं। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों सौंप दिया गया है। वहीं मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

Share This Article