ACB की बड़ी कार्यवाही: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार  

RAVI RATHORE
1 Min Read

ACB की बड़ी कार्यवाही: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए हथकरघा कॉलेज के वरीष्ठ निरीक्षक को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश के एकमात्र हथकरघा कॉलेज में एसीबी की छापेमारी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक सहायक संचालक हथकरघा को स्टॉक रिपोर्ट की जानकारी देनी थी। तीन बुनकर समिति के कामों पर रोक को लेकर कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी थी। उसी रिपोर्ट के एवज में वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान ने पूर्व हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष से 2 लाख रुपये की डिमांड की थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी। आज जैसे ही पहली किस्त निरीक्षक को दी गयी, एसीबी ने छापा मारकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

 

Share This Article