शराब दुकान में लुटेरों ने गार्ड को मारी गोली, 60 लाख रुपए लेकर हुए फरार

1 Min Read

शराब दुकान में लुटेरों ने गार्ड को मारी गोली, 60 लाख रुपए लेकर हुए फरार

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जांजगीर जिले से एक की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी, इसके बाद लुट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर जिले में नाकेबंदी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ग्राम खोखरा में शराब भट्टी का है। शराब भट्टी कर्मी पैसे का कलेक्शन करने आए थे, तभी लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया इस दौरान वहां गार्ड को गोली लग गई। वहीं 60 लाख रूपये लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Share This Article