शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 17 अगस्त 2024 को पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक बालिका को आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध को गंभीरता से लेते हुए लगातार आरोपी की पातासाजी की जा रही थी।
इसी बीच मुखबिर सूचना पर नाबालिग को आरोपी ननकी गोंड निवासी घटमडवा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया। आरोपी ननकी गोंड को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ननकी गोंड के विरूद्ध धारा 137 (2), 87, 64(2) ड बीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
