ओवर ब्रिज के पास मिली सड़ी गली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

ओवर ब्रिज के पास मिली सड़ी गली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के नेशनल हाईवे 49 ओवर ब्रिज पिलर नंबर 1 के पास सड़ी गली हालत में नर कंकाल मिला था जिसकी पहचान जलेश्वर कश्यप निवासी ससहा के रूप में हुई थी। अकलतरा पुलिस ने हत्या के आरोपी नंद कुमार उर्फ नंदू कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। दूसरा आरोपी अभी भी फराह है जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी अनुसार यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 23 जुलाई 2024 को नेशनल हाईवे 49 ओवर ब्रिज के नीचे सड़ी गली हालत में अज्ञात व्यक्ति का नर कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी। जिसकी पहचान जलेश्वर कश्यप के रूप में हुई थी। वहीं डीएनए टेस्ट में भी उसी व्यक्ति का पहचान हुआ। जिसपर पुलिस ने थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ खिलाफ हत्या के मामले में अपराध धारा 103 (1),238(a) BNS कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई थी।

इस दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी सूचना मिलने पर संदेही नंद कुमार उर्फ नंदू कश्यप निवासी बोहापारा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 14 जुलाई 2024 को अकलतरा के शराब भट्टी के पास मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुई थी साथ में बैठकर अपने एक अन्य साथी के साथ शराब पीने के बाद रात करीब 8.30 बजे के आसपास एक मोटर साइकिल में बैठकर बोहापारा जा रहे थे। इस बीच NH 49 मुरलीडीह रास्ता के पास उतर कर ब्रिज के पास रुके और फिर शराब बैठकर पी रहे थे।

वहीं कुछ देर बाद मृतक जागेश्वर कश्यप गाली गलौज करते हुए और शराब लाने की बात कहने लगा। मेरे द्वारा गाली गलौज नहीं देने की बात कही मगर गाली देता रहा। जिससे गुस्से में आकर अपने साथी के साथ उसके दोनों हाथों को एक एक पकड़ कर दोनों ने मिलकर जागेश्वर कश्यप की गला दबाकर हत्या कर शव को ब्रिज के नीचे फेका कर भागने का जुर्म स्वीकार किया। जिसपर अकलतरा पुलिस ने आरोपी नंद कुमार उर्फ नंदू कश्यप को मंगलवार को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है वही एक अन्य साथी आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article