फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान प्रीति चौहान उम्र (26 वर्ष) के रूप में हुई है।प्रीति 12वीं पास थी और बालको के नेहरू नगर में गुपचुप का ठेला लगाती थी। रोज की तरह वह गुरुवार रात को भी काम से घर लौटी और सोने चली गई। देर सुबह तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, वे छज्जा तोड़कर कमरे में घुसे जहां देखा कि प्रीति फांसी के फंदे से लटक रही थी। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त किया है। सुसाइड नोट में छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा है कि- ‘वह अपने पिता और घर परिवार से बहुत प्यार करती है, लेकिन कुछ तकलीफों के कारण वह अपनी जान दे रही है।’ फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article