नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़े, पुतला दहन किया, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन टीपी नगर चौक से शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए, और कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। पुलिस ने कार्यालय के पास बैरिकेड्स लगा रखे थे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने इन्हें तोड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। जहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

इस दौरान नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

देखें वीडियो 👇👇

https://www.instagram.com/reel/DIlr0-3SCTe/?igsh=d24ycmQ3N2NrMGlk

Share This Article