रोशन निर्मलकर बने सांसद प्रतिनिधि, खाद्य विभाग से संबंधित कार्य संपादन के लिए करेंगे सांसद का प्रतिनिधित्व।

Anil Jatwar
1 Min Read

दीपका/कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने रोशन निर्मलकर को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। दीपका निवासी रोशन निर्मलकर कटघोरा अनुभाग में खाद्य विभाग से संबंधित कार्य संपादन के लिए सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद महंत के गृह प्रवास पर पहुंचे मनोज चौहान जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा और सांसद महंत ने रोशन निर्मलकर को नियुक्ति पत्र सौंपा। सांसद ने नागरिकों के हित में काम करने को कहा है।

नियुक्ति पत्र
Share This Article