पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आदतन जुआड़ी गिरफ्तार 

1 Min Read

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आदतन जुआड़ी गिरफ्तार 

जांजगीर:   जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एक आदतन जुआड़ी आरोपी आशीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर ने 3 जुलाई को प्रार्थी बबलू केसर निवासी ग्राम कोटमीसोनार को शराब के नशे में बिना वजह के अश्लील गाली गलौच किया था। इस मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 296 BNS (द),(ध) SC/ST Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- 1. आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर उम्र (34 वर्ष) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा।

Share This Article