पहाड़ के ऊपर चल रहा था जुआ और शराबखोरी: पुलिस की छापेमारी में 15 आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित बाइक-कार जब्त, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से पहाड़ी क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध जुआ और शराब पार्टी के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से नगदी रकम, महंगी बाइक्स, एक कार बरामद की है।

पाली के समीप मां चैतुरगढ़ की पवित्र पहाड़ियों के समीप जुआड़ियों ने लंबे समय से अपना अवैध अड्डा जमा रखा था। यहाँ हर रात जुआ और शराबखोरी का दौर चलता था। इसमें कटघोरा इलाके के ही नहीं बल्कि पाली, कोरबा, रतनपुर और पड़ोसी जिला बिलासपुर के भी लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने वाले जुआड़ी शराब और पानी पाउच के साथ चखना भी लेकर आते थे। यह जगह इतनी सुनसान और ऊंचाई पर थी कि एक सामान्य पेट्रोलिंग टीम को शक न हो। लेकिन गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।

जंगल और पहाड़ियों के बीच बने इस गुप्त अड्डे की भनक जब पुलिस को लगी, तो उन्होंने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस को आता तो जुआरियों में हड़कंप मच गया और सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया और इनके कब्जे से एक लाख से अधिक रुपए नकद बरामद किए गए हैं। वहीं मौके से 18 बाइक और एक कार भी जब्त की गई है।

थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि लंबे समय से पहाड़ियों पर जुए का खेल चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने रात में ही पूरी योजना बनाई। चारों ओर से घेराबंदी कर अड्डे पर पुलिस की टीम द्वारा एक साथ दबिश दी गई। पुलिस को देख जुआड़ियों में भगदड़ मच गई, कुछ जंगल में भाग निकले। मौके से 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article