नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी एमपी से गिरफ्तार, अपहरण कर घटना को दिया था अंजाम
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर जिले में नाबालिग बालिका का अपरहण कर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अज्ञात आरोपी भगा ले गया है। सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137 (2) BNS कायम कर विवेचना किया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि अपह्रत बालिका आरोपी सचिन अहिरवार के कब्जे में जिला-विदिशा मध्यप्रदेश तरफ है।
इस सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा टीम रवाना कर आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया, वहीं आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, आरोपी ने बताया कि अपहृता बालिका को भगा ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सचिन अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी महानीम चौराहा थाना शमसाबाद जिला विदिशा मध्य प्रदेश।
