पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार, शराब घोटाले में ED का शिकंजा

3 Min Read

भिलाई/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने चैतन्य बघेल को रायपुर कोर्ट में पेश किया है।

चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब आज सुबह ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है चैतन्य का आज जन्मदिन भी है।

वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। बता दें कि चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। हंगामे के चलते टीम को निकलने में काफी देर लगी।

इस गिरफ्तारी और ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह राजनीतिक बदला है और यह कार्रवाई ठीक उस समय की गई जब विधानसभा में अडानी को लेकर वन कटाई पर चर्चा होनी थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने तलाशी को लेकर एक्स पर पोस्ट कर बताया किया कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन ईडी उनके भिलाई स्थित आवास पर पहुंची। उन्होंने लिखा, ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में साहेब ने ED भेज दी है।

उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा- आज विधानसभा में अडानी का मामला उठना है और उन्हें खुश करने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने मेरे घर पर ईडी को भेज दिया है. हम डरेंगे नहीं… हम उनके सामने नहीं झुकेंगे। हम लड़ाई लड़ेंगे और ये सत्य की लड़ाई है। वे देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ईडी पहले भी मेरे घर आ चुकी है। आज भी आए हैं, हम एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हमें लोकतंत्र और न्यायालय पर भरोसा है।

Share This Article