यात्री बस से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 लोग घायल, देखें हादसे का लाइव वीडियो…
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के नवागढ़ क्षेत्र के राछाभांठा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें एक महिला भी शामिल है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना नवागढ़ के राछा भाटा मुख्य मार्ग की है। बाइक में सवार शिवा देवार (24 साल), इंद्रजीत देवार (25 साल) और महिला शिवानी (29 साल) नवागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरा रोड की ओर से शुक्ला बस आ रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर नीचे गिर गई। हादसे में चालक शिवा देवार व महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह हादसा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें टक्कर की पूरी घटना स्पष्ट देखी जा सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो बैठने के कारण सीधे बस से भिड़ गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं वहीं बस के सामने का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बस में सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।
