कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में बात बात में हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी राकेश कुमार पटेल उम्र 21 वर्ष (निवासी ग्राम रेंकी बगैहापारा, थाना हरदीबाजार) में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि 2 जून की शाम 7ः30 बजे प्रार्थी राकेश इसके दोस्त आहत राहुल पटेल व आरोपी गोवर्धन कंवर के साथ रेंकी बगैहापारा तालाब की ओर गये थे और तीनों लोग तालाब के पचरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान राहुल पटेल और आरोपी गोवर्धन के मध्य वाद विवाद हो गया गोवर्धन कंवर ने मां बहन की गाली गलौज करने लगा, तब राकेश पटेल उन लोग के मध्य विवाद को देखकर समझाने लगा राहुल ने गोवर्धन कंवर को गाली गलौच करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते गोवर्धन अपने घर जा कर चाकू लेकर आ राहुल के गले में वार कर घायल कर दिया, राहुल स्वयं को बचाने लगा जिससे उसके बांए हाथ में चाकू लगा, गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल पर कई बार चाकू से वार किया जिससे राहुल के शरीर पर काफी चोंट आई व काफी खून भी निकला। राहुल के चिखने चिल्लाने पर गोवर्धन कंवर वहॉ से भाग गया। घटना को देख सुनकर आसपास के लोग आ गये और ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गये।
आरोपी गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल की हत्या करने की नियत से चाकू से ताबड़ तोड़ हमला कर घायल किया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 296,351(2),109(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी की जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। इसी बीच 16 अगस्त को मुखबीर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर कोरबी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त किया गया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. गोवर्धन कंवर पिता बृजलाल कंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रेंकी, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा पिता थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
