विवाहित महिला की मौत के मामले में एक साल बाद खुला राज, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला….

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक साल पहले एक विवाहिता महिला की मौत सर्पदंश से होने की बात सामने आई थी लेकिन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एफएसएल रिपोर्ट आते ही खुलासा हुआ कि उसमें विष नहीं पाया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पीएम रिपोर्ट की क्यूरी करने के लिए भेजा गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा अंतिम राय में विवाहिता महिला की मौत गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आते ही पुलिस की टीम हरकत में आई और पुलिस ने मामले में विवाहिता महिला के प्रेमी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह के अनुसार बालको निवासी शांति चौहान उम्र (32 वर्ष) पति संजय चौहान की मौत जुलाई 2024 में सर्पदंश से होना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण व शव परीक्षण के बाद पीएम रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा स्पष्ट राय नहीं दी गई। बिसरा आदि पिजर्ब किया गया था। एफएसएल रिपोर्ट पश्चात राय देने की बात कही गई। मृतिका के ब्लड सैम्पल को एफएसएल बिलासपुर भेजा गया, जहाँ रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं पाया गया। इसके पश्चात डॉक्टर ने अपनी अंतिम राय में बताया कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी।

मामले में रिपोर्ट आने पर बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक की रात्रि मृतिका अपने परिचित सौरभ यादव के साथ रह रही थी और अगले दिन सुबह मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद से सौरभयादव फरार हो गया। जांच के आधार पर मृतिका शांति चौहान की हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सौरभयादव को संदेही पाया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं आरोपी सौरभ यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन मृतिका शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसपर गुस्से में आकर मारपीट कर मुंह-नाक, गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article