रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम टी-लाइन के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर टी लाइन के पीछे रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक युवक की खून से लथपथ लाश देखी, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। आशंका जताई जा रही है की ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वहीं युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास इलाके में मुनादी कराई जा रही है। जहां पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मानिकपुर पुलिस ने यह अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस युवक को पहचानता हो या इससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो तो कृपया तुरंत मानिकपुर पुलिस को इस नंबर पर 73892 60055 अवश्य सूचना दें।

 

Share This Article