कोरबा पुलिस ने ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर व डीजे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं शहर में बिना अनुमति बज रहे डीजे के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में कुल 12 वाहन से ब्लैक फ़िल्म हटाई गई एवं चालानी कार्यवाही की गई, 7 मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए गए, 2 डीजे (बिना परमिशन एवं तेज ध्वनि विस्तारक के उपयोग में पाए जाने पर) जप्त किए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुविधा, शांति व्यवस्था एवं कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार जारी है।

Share This Article