कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर बस्ती में रविवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मोड़ पर ऑटो चालक और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवक ऑटो चालक के घर घुस गए और वहां मौजूद उसकी पत्नी व बच्चे की जमकर पिटाई कर दी।
घटना की खबर फैलते ही बस्तीवासी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद बड़ी संख्या में बस्ती के लोग देर रात तक चौकी में जमा रहे। इधर बाइक सवार युवकों की ओर से भी लोग पुलिस चौकी पहुंचे। अंततः पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
