नशामुक्ति अभियानः दीपका पुलिस की पहल, ग्रामीणों ने लिया शराबबंदी का संकल्प, देखें वीडियो..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:    थाना दीपका क्षेत्रांतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में दीपका पुलिस ने ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए गांव में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को पूर्ण शराबबंदी के संबंध में समझाइश दी।

कार्यक्रम के तहत गांव में ग्राम रक्षा समिति और महिला समिति का गठन किया गया। इसके बाद महिला समिति और ग्रामीणों द्वारा दीपका पुलिस की अगुवाई में पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं और युवाओं ने “शराब छोड़ो, परिवार बचाओ”, “नशामुक्त गांव, खुशहाल जीवन” जैसे नारे लगाए। इससे पूरे गांव में उत्साह और संकल्प का माहौल बना।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में शराब बेचने या बनाने वालों को किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों पर आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने पुलिस को सहयोग देने का भरोसा जताया और संकल्प लिया कि नोनबिर्रा को नशामुक्त गांव बनाया जाएगा। इसी दौरान आरोपी रमेश पिता चिंता राम श्याम उम्र 35 साल साकिन तीवरता थाना दीपका को गांव के बाहर शराब बेचते हुए पकड़कर उसके कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। भ्रमण के दौरान ही नॉनबिर्रा गांव में शराब से संबंधित शिकायत वाले लोगों को समझाईश दिया गया और 7 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया।

Share This Article