गणेश उत्सव को लेकर दीपका पुलिस अलर्ट, मोबाइल डी.जे.पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध, दिए गए सख्त सुरक्षा निर्देश

Anil Jatwar
2 Min Read

दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका में जल्द ही गणेशोत्सव की धूम मचने वाली है और इसी को देखते हुए दीपका पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम पर बड़ी मीटिंग की और दीपका में होने वाले पूजा पंडालों को सूचीबद्ध करना शुरू किया कर दिया है। 25 अगस्त सोमवार को हुई इस मीटिंग में गेवरा-दीपका के स्थानीय सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियां और  एक और बड़ी समिति खननबाग सेवा समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे, थाना परिसर में गणेश पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक थाना प्रभारी श्री प्रेमचंद साहू की अध्यक्षता में हुई। मौके पर गणेश पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया और मोबाइल डी.जे. पर सख्त पाबंदी लगा दिया गया, साथ ही सभी पंडालों में CCTV लगाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश पूजा मनाने में पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा।

भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल रहेगी मौजूद
भीड़ और ट्रैफिक से निपटने के लिए पुलिस ने अपील की है कि वॉलंटियर्स मदद के लिए सामने आए और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगी, सभी समितियों ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस के साथ मिलकर सब नियमों का पालन करेंगे, पुलिस का कहना है कि इस बार गणेशोत्सव में माहौल सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और गणेश समिति एक टीम की तरह काम करेंगे. 

बता दें, खननबाग के राजा का धूम अब धीरे-धीरे फिर से पूरे दीपका में फैल रही है। इस बुधवार को बड़े-बड़े पंडालों में गणपति आगमन के आयोजन हो रहे हैं. आगामी बुधवार यानी 27 अगस्त को दीपका के गेवरा स्टेडियम, प्रगति नगर, आजाद चौक जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में गणेश समितियां गणपति बप्पा का आगमन करेंगे।

Share This Article