कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र से ट्रेलर का डाला चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के बाद पुलिस ने कोरबा से लेकर झारसुगुड़ा तक हाईवे मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज की बारीकी से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को बलौदा बाजार, रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
28 जुलाई को प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल उम्र 49 साल निवासी सीतामणी, जो कि ट्रांस्पोर्टिंग का काम करता है, के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया। अजय कुमार ने बताया कि वाहन ट्रेलर (सीजी 04 पीई 3294) परिवहन कार्यालय में प्रार्थी के नाम पर पंजीकृत है तथा इसके वाहन को चालक केसर अंसारी विगत 2 वर्षों से चला रहा है। 28 जुलाई को केसर अंसारी ने दोपहर करीब 4 बजे इसे फोनकर बताया कि 25 जुलाई को शाम 6:30 बजे वाहन ट्रेलर (सीजी 04 पीई 3294) के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास खड़ी कर इंजन को बनवाने के लिये आईसर वर्कशॉप टीपी नगर में बनने के लिए दिया था। 27 जुलाई की रात करीब 9 बजे वाहन ट्रेलर के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास जाकर देखा, जो खड़ी थी, किन्तु अभी उक्त डाला नही है, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। घटना की सूचना पाकर प्रार्थी टीपी नगर आकर देखा तो इसका वाहन ट्रेलर के डाला जिसकी कीमत (23 लाख रुपए) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस चाकी सीएसईबी में धारा 303 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी SI अजय सोनवानी के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेह होने पर एक संदिग्ध व्यक्त्ति को 25 अगस्त को टीम गठित कर बलौदाबाजर रायपुर रवाना किया गया था जहां आरोपी चन्दन कुमार यादव पिता सहबीर यादव उम्र 24 साल, ग्राम बारा थाना नवदिहा बाजार जिला पलामू (झारखण्ड) को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जहां आरोपी द्वारा 27-28 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में टीपी नगर कोरबा से प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल के चोरी गए वाहन ट्रेलर के डाला को अपने ट्रेलर हार्स (सीजी 12 ए एक्स 2433) में फंसाकर चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त डाला के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेचिस नंबर को मिटाकर अपने वाहन (सीजी 12 ए एक्स 2433) का स्टीकर लगा देना बताया। आरोपी के कब्जे से ट्रेलर हार्स (सीजी 12 ए एक्स 2433) तथा चोरी किया डाला कीमत (23 लाख) को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी SI अजय सोनवानी के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेह होने पर एक संदिग्ध व्यक्त्ति को 25 अगस्त को टीम गठित कर बलौदाबाजर रायपुर रवाना किया गया था जहां आरोपी चन्दन कुमार यादव पिता सहबीर यादव उम्र 24 साल, ग्राम बारा थाना नवदिहा बाजार जिला पलामू (झारखण्ड) को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जहां आरोपी द्वारा 27-28 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में टीपी नगर कोरबा से प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल के चोरी गए वाहन ट्रेलर के डाला को अपने ट्रेलर हार्स (सीजी 12 ए एक्स 2433) में फंसाकर चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त डाला के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेचिस नंबर को मिटाकर अपने वाहन (सीजी 12 ए एक्स 2433) का स्टीकर लगा देना बताया। आरोपी के कब्जे से ट्रेलर हार्स (सीजी 12 ए एक्स 2433) तथा चोरी किया डाला कीमत (23 लाख) को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
