मनमोहन राठौर ने फिर उठाई छात्रों की समस्या, कलेक्टर को कराया अवगत

2 Min Read

कोरबा:   NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने शा.ग्रा.भा. महाविद्यालय हरदी बाजार में 2021 से छात्रों की बड़ी समस्या से जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को एवं SECL दीपका को संविधानिक रूप से अवगत करा रहे है मगर आज 5 साल होने जा रहे लेकिन किसी को छात्रों के ऊपर कोई ध्यान नहीं हैं। मनमोहन ने बताया कि जब पुराने कालजे भवन को तोड़ने की बात की तो हमने छात्रों के साथ अपना बात रखने के लिए खदान किनारे उतरे तो मांग को सुनना तो दूर मेरे ऊपर दीपका थाना में अपराध दर्ज कार्य गया था, और हमे डराने का काम किया गया था राठौर ने बोला कि ये बीजेपी की सरकार छात्रों के लिए अगर मेरे को 5-10 साल के लिए जेल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हु मगर लड़ाई से दूर नहीं भागूंगा।

मनमोहन ने यह भी बताया कि जब कॉलेज भवन टूटना चालू हुआ तो कलेक्टर से मुलाकात कर आश्वासन दिया गया था कि बस की मांग जल्द पूरा करेंगे। 3 माह पूरा होने जा रहा कुछ अता पता नहीं है। मनमोह ने बोला कि अभी भी हम संविधानिक रूप से कलेक्टर और SECL को पत्र लिखा है। अगर जल्द महाविद्यालय को 5 बस उपलब्ध नहीं कराने पर हरदी बाजार कॉलेज के छात्रों के साथ NSUI अनिश्चित काल के लिए सड़क में उतरने के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article