बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: DKM Education Center, शिव हरि टावर, अशोक नगर चौक, सरकंडा, बिलासपुर में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति और उत्साह के साथ भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष गुरुगोसाई उपस्थित रहे। वे संगीत के क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं तथा व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें गायन के साथ-साथ तबला, बांसुरी एवं वायलिन में भी विशेषज्ञता प्राप्त है। वे ‘नाद संगीत विद्यालय’ के संस्थापक एवं निदेशक भी हैं।
कार्यक्रम में श्री केशव वैष्णव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वे शासकीय शिक्षक हैं तथा अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका, कोलंबिया द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2016 में परीक्षा के समय विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उनके विचार की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहना की गई थी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल गायन, समूह नृत्य, डांस एवं विभिन्न एक्ट सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर DKM Education Center की Chairperson श्रीमती Shimpy Mam, Director Harseet Singh, Center Head Richa Chawala एवं Center Manager Disha Sagar सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य Khushi Sahu, Rakesh (Teacher), Twinkal Sagar एवं Amit Kaiwart उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। अंत में DKM Education Center परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
“देशभक्ति केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाने की भावना है।”
