कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों जैसे शराब, गांजा एवं अन्य नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एवं चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के दौरान की गई कार्यवाही में आरोपी पंचराम पिता स्व. मुकुंदराम यादव, उम्र 62 वर्ष, निवासी तेरा झरिया थाना पाली, अमर सिंह पिता नान्ही बूटी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा कोरबा, सुनील कुमार पिता होरीलाल कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी जरवे थाना ऊर्जा, सी. कलको निवासी कदमहाखार उरांव बस्ती मानिकपुर, प्यारेलाल धनवार पिता स्व. समयलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी लेपरा बसाहट बांगो, मनु यादव पिता स्व. सुंदर यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिंदरी पाली थाना करतला, के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। सभी आरोपियों से कुल 75 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।
