मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बाइक सवार ने लिया चपेट में, इलाज के दौरान मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   शहर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पावर हाउस रोड क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को लापरवाही पूर्वक चल रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रोजाना की तरह टहलने के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग सड़क पर ही तड़पते रहे, स्थानीय लोगों ने स्थिति को देखकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान गंभीर चोटों की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुजुर्ग की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

Share This Article