खेत में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोरकी पारा पंचायत बतरा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 65 वर्षीय चंदर बाई श्याम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम भी गांव पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके से कुछ संदिग्ध साक्ष्य और सुराग जब्त किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Share This Article