कोरबा: खेत में बुजुर्ग को बैम्बू पिट वाइपर ने डसा, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के अजगरबहार गांव में  एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के ही एक बुजुर्ग जब अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों के बीच से निकले बैम्बू पिट वाइपर (Bamboo Pit Viper) ने उन्हें डस लिया। अचानक हुए हमले के बावजूद बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए साँप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँच गए। वहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर रेस्क्यू कोरबा रेस्क्यू स्क्वाड (RCRS) की टीम सक्रिय हो गई। संस्था के सदस्य अविनाश अपनी टीम अजय और प्रमोद के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने साँप की पहचान कर पुष्टि की कि यह बैम्बू पिट वाइपर ही है। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। एसडीओ आशीष सर के मार्गदर्शन में साँप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया।

RCRS संस्था ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साँप के मामले में घबराने के बजाय धैर्य रखें और तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। संस्था के अनुसार, यदि समय पर सही कदम उठाया जाए तो किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सकता है। संस्था ने ग्रामीणों को संदेश दिया है कि साँप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें मारने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके। RCRS हेल्पलाइन नंबरः 9827917848, 9009996789, 7987957958

संस्था ने ग्रामीणों को संदेश दिया है कि साँप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें मारने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके। RCRS हेल्पलाइन नंबरः 9827917848, 9009996789, 7987957958

 

Share This Article