SECL के बंद क्वार्टर से पकड़े गए 2 कपल: ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसे थे कर्मचारी, गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के एक बंद पड़े क्वार्टर में दो कपल पकड़े गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची सुरक्षा टीम ने दोनों युवकों और युवतियों को क्वार्टर से बाहर निकाला। इस दौरान पूछताछ में अजीबोगरीब जवाब सामने आए।

मामले में एक युवती ने खुद को पकड़े गए युवक की गर्लफ्रेंड बताया, जबकि दूसरी युवती ने दावा किया कि वह युवक की बहन है। लेकिन आगे की जांच में यह बात साफ हुई कि दोनों ही युवतियां उनके बॉयफ्रेंड्स द्वारा ही बुलाकर लाई गई थीं। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/dHx8KvIbAK0?si=4ye0uAnynIlatjjm

जानकारी के अनुसार दोनों युवक SECL में कर्मचारी हैं, लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से रहने के लिए क्वार्टर उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होंने कॉलोनी में बंद पड़े एक क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा जमाया और अपनी गर्लफ्रेंड्स को बुला लिया। कॉलोनी के कुछ लोगों को जब क्वार्टर के भीतर गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना सुरक्षा टीम को दी। सुरक्षा टीम मौके पर पहुँचे और दरवाज़ा खुलवाकर देखा तो अंदर दोनों कपल मौजूद थे। मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा टीम ने दोनों कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की। साथ ही युवतियों को भी समझाइश दी गई।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अब तक SECL प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि कंपनी की ओर से आवेदन मिलता है तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

इस घटना के बाद कॉलोनी में दिनभर इस मामले की चर्चा रही। लोगों का कहना है कि SECL क्वार्टर का ताला तोड़कर इस तरह से प्रवेश करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि कंपनी की छवि को भी धूमिल करता है।

Share This Article