मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक काफी लंबे समय से मानसिक बीमारी से परेशान था जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार हरदी बाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा निवासी अजय कुमार यादव (28 वर्ष) ने थाना कर शिकायत दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई रेशम लाल यादव (45 वर्ष) 9 सितंबर को घर से बिना बताए कही निकल गया था, परिजन और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच अगले दिन यानी 10 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे, मृतक की पत्नी सोमवारी बाई ने देखा कि लहुट खार में रेशम लाल यादव अकली कंवर के खेत के परसा पेड़ पर में गमछा से  फांसी फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि रेशम लाल यादव की मानसिक स्थिति पिछले 10 वर्षों से ठीक नहीं थी। उसका घरेलू स्तर पर इलाज भी चल रहा था। मानसिक परेशानी से जूझते हुए उसने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article