कोरबा में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, पेचकस से भी हुआ हमला, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बुधवारी बाजार के सामने बने पार्किंग एरिया में दो पक्षों में कहासुनी हो गई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चले। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने गुस्से में आकर पेचकस से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के युवक को चोट आई।

अचानक हुई इस झगड़ेबाजी ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। खरीददारी कर रहे लोग और राहगीर वहां से दूर भागने लगे। झगड़े का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अज्ञात दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही वीडियो में आरोपियों की पहचान की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें https://www.instagram.com/reel/DObZEdyCKvd/?igsh=c2U0ZXNubzdhb3Qz

Share This Article