कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सर्वमंगला के तट पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां वार्ड क्रमांक-2 के सर्वमंगला पुल के नीचे एक मानव भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भ्रूण को “कटघोरा” लिखे झोले में डालकर फेंका गया था।
जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हर कोई यह जानने की कोशिश में लगा था कि आखिर कौन सी महिला ने अपने पाप को छुपाने और समाज से डरकर इतना अमानवीय कदम उठाया होगा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और उस महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा जिसने यह जघन्य कार्य किया। फिलहाल आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और परिवारों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
