महिला से अनाचार करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महिला के साथ अनाचार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इसहाक खलखो (उम्र 37 वर्ष) है, जो कि बांसबहार थाना कांसाबेल, जिला जशपुर का निवासी है।

पीड़िता महिला ने दिनांक 31 अगस्त 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी इसहाक खलखो ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। इस घटना से महिला आहत होकर न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवरीनारायण पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 64 (2) एम भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी इसहाक खलखो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article