प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा पखवाड़ा शुरू, भाजपा करेगी जनकल्याणकारी आयोजन

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को सेवा कार्यों के साथ मनाने की परंपरा के तहत इस वर्ष भी जिले में सेवा पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान की कमान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के हाथों में होगी। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में न सिर्फ स्वच्छता अभियान चलेगा बल्कि रक्तदान, वृक्षारोपण और अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों से पूरे जिले में जनसेवा का संदेश जाएगा।

अभियान की शुरुआत जिले के कटहल गार्डन, एम.पी. नगर, कोरबा से प्रातः 7:30 बजे स्वच्छता अभियान के साथ होगी। इस अवसर पर जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा डॉ. राजीव सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे कोरबा नगर निगम के महापौर थे, उस समय आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का कोरबा आगमन हुआ था। तब पहली बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे भी कई अवसरों पर उनसे भेंट हुई और हर मुलाकात से नई प्रेरणा मिली।

Share This Article