कोरबा/कटघोरा: “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा में मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट जिले के प्रवास पर पहुंचे। कोरबा से बेलतरा विधानसभा जाते हुए उनका काफिला कटघोरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचा, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
सुतर्रा चौक, कटघोरा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के बीच सचिन पायलट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री टी. एस. सिंहदेव (बाबा साहब), भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और सूरज महंत मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीरअहमद जी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव कोरबा भारतमिश्रा, सांसद प्रतिनिधि लोकेशराठौर, विधानसभा अध्यक्ष रहमानखान, जिला महासचिव बालेंद्रसिंह, सांसद प्रतिनिधि अफजलअली, सोनूगुप्ता, सद्दामशेख, रामकुमारश्रीवास शत्रुघ्न_पटेल एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी सभा स्थल पर शामिल हुए।
