कोरबा में रिवर्स के दौरान नहर में समाई JCB, ड्राइवर समेत 2 लोग लापता, देखें लाइव वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा:  जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही एक JCB मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में समा गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन रिवर्स लेते वक्त JCB फिसलकर पलट गई और नहर में डूब गई। हादसे के बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। साथ ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि नहर में गिरी JCB मशीन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार की है। फिलहाल पुलिस वाहन मालिक और चालक से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर रही है।

इस बीच, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है।

Share This Article