आईटीआई पाली में प्रवेश के लिए 21 सितंबर तक करें पंजीयन

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा:  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पाली में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संचालित एनव्हीटी व्यवसाय – कोपा, फिटर, मोटर मेकेनिक और वेल्डर में रिक्त बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर पंजीयन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि आईटीआई पाली में युवाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

Share This Article