छत्तीसगढ़ मंत्रियों को मिले नए जिले, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   साय सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए। इस बदलाव के साथ कई जिलों की जिम्मेदारी नए मंत्रियों को सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक –

•डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब वे दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार संभालेंगे।
•स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभार सौंपा गया है।
•महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कमान दी गई है।
•स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले का जिम्मा मिला है।
•मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सक्ति जिले का प्रभार सौंपा गया है।
•मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल के बाद अब जिलेवार प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर नए प्रभारी मंत्रियों की सीधी निगरानी रहेगी। माना जा रहा है कि आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण है।

Share This Article