कोरबा के इस गांव में पहुंचा हाथियों का झुंड, एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के तनेरा गांव में जंगली हाथियों के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती रात जंगल से भटके हाथियों का एक झुंड तनेरा गांव में घुस आया। इसी दौरान गांव का एक युवक हाथियों के सामने आ गया। हाथियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभागीय टीम करीब एक घंटे की देरी से गांव पहुंची। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पसान रेंज के रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। साथ ही, रेंजर ने यह भी कहा कि हाथियों को गांव से जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई जारी है ताकि आगे और कोई नुकसान न हो।

ग्रामीणों में नाराज़गी
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है, लेकिन वन विभाग द्वारा समय पर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे न केवल जनहानि हो रही है, बल्कि फसलों और संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Share This Article