कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनकी मां की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौसा जी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार अमन बाजवा अपनी मां और मौसा जी के साथ कार से पंजाब जा रहे थे, जहां वे अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में चित्रकूट के समीप उनकी कार अन्य वाहन से टकरा गई। मौसा जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की खबर जैसे ही कोरबा पहुंची, कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
