बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

रायपुर:  राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित बग्गा मशीनरी के बगल में एक बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के इलाकों से धुएं के घने गुबार आसमान में साफ नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं हैं, और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील रसायनों के कारण आग के और अधिक फैलने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस स्थानीय लोगों को दूर कर रही है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

आग लगने का कारण अज्ञात

अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बैटरियों के साथ रसायनों की बड़ी मात्रा में उपस्थिति है, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे जा रहे हैं।

Share This Article