कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति, पम्प हाउस कॉलोनी द्वारा आगामी 30 सितम्बर 2025, मंगलवार को शानदार डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजक समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्थानीय डांस कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार – 10,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार – 7,001 रुपये, तृतीय पुरस्कार – 5,001 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार – 3,001 रुपये, पंचम पुरस्कार – 2,001 रुपये, इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 300 रुपये रखी गई है।
नियम व शर्तें:
प्रतिभागियों को 30 सितम्बर की शाम 5 बजे तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागी अपने गाने का पेन ड्राइव, डी.जे. को जमा करेंगे।
प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागी अपने गाने का पेन ड्राइव, डी.जे. को जमा करेंगे।
किसी भी प्रकार की घातक सामग्री का उपयोग निषिद्ध रहेगा।
अधिक जानकारी व पंजीयन हेतु दिए गए नंबर पर संपर्क करें- 97708 24792, 88711 95701, 70003 66930, 76970 34514
