नवरात्रि पर यात्रियों को बड़ी राहत: बिलासपुर-कोरबा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर के बीच पूजा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या और समय सारणी:-

गाड़ी संख्या 08203 (बिलासपुर-कोरबा पूजा स्पेशल)

बिलासपुर से प्रस्थान: शाम 6:00 बजे

कोरबा आगमन: रात 8:30 बजे

गाड़ी संख्या 08204 (कोरबा-बिलासपुर पूजा स्पेशल)

कोरबा से प्रस्थान: रात 10:15 बजे

बिलासपुर आगमन: रात 12:30 बजे

मार्ग में रुकने वाले प्रमुख स्टेशन:

08203 बिलासपुर से कोरबा के बीच यह ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:

गतौरा (18:11/18:12), जयरामनगर (18:20/18:21), कोटमीसोनार (18:28/18:29), अकलतरा (18:37/18:39), कापन (18:48/18:49),
जांजगीर-नैला (18:56/19:01), चांपा (19:11/19:13), बालपुर हॉल्ट (19:30/19:31), कोथारी रोड (19:37/19:38),
मड़वारानी (19:44/19:45), सरगबुंदिया (19:52/19:54), उरगा (20:01/20:02)

08204 कोरबा से बिलासपुर के बीच वापसी में ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:

उरगा (22:24/22:25), सरगबुंदिया (22:31/22:32), मड़वारानी (22:39/22:40), कोथारी रोड (22:45/22:46),
बालपुर हॉल्ट (22:51/22:52), चांपा (23:04/23:06), जांजगीर-नैला (23:18/23:23), कापन (23:29/23:30),
अकलतरा (23:37/23:39), कोटमीसोनार (23:45/23:46), जयरामनगर (23:52/23:53), गतौरा (00:04/00:05)

यात्रियों से अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा सुनिश्चित करें। यह पूजा स्पेशल ट्रेन खासतौर पर नवरात्रि में श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है।

Share This Article