राधा कृष्णा मंदिर में गरबा डांडिया महोत्सव संपन्न, रंगीन रोशनी और संगीत से सरोबार हुआ माहौल

Anil Jatwar
2 Min Read

गेवरा प्रोजेक्ट/सीजी एनएन 24 न्यूज: राधा कृष्णा मंदिर बुधवारी बाजार में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने मंदिर प्रांगण के माहौल को रंगीन रोशनी और संगीत की गूंज से भर दिया। 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पोशाकों का संगम दर्शकों को खूब भाया
पारंपरिक परिधान और गरबा की ताल पर थिरकते कदमों ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया। शाम ढलते ही राधा कृष्णा मंदिर के प्रांगण सज-धजकर तैयार था। रंग-बिरंगी लाइटें, आकर्षक मंच और गूंजता डीजे संगीत कार्यक्रम को और जीवंत बना रहे थे। जैसे ही गरबा की धुन बजी, महिलाएं और युवतियां गोल घेरे में झूमने लगीं। पारंपरिक पोशाकों का यह संगम दर्शकों को भी खूब भाया।

बड़ी संख्या में नगरवासी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन श्री राधा कृष्णा मंदिर सेवा समिति बुधवारी बाजार गेवरा द्वारा करवाया गया और इसका उद्देश्य था कि लोग आपसी मेलजोल बढ़ाएँ और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हों।
प्रतिभागियों ने इसे यादगार पल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में वे और भी उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस महोत्सव ने नगरवासियों को एक नई सांस्कृतिक पहचान दी और भविष्य में ऐसे आयोजन नगर की सांस्कृतिक समृद्धि को और बढ़ाएंगे।

गरबा की ताल पर थिरकते प्रतिभागी
कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भाषण व्याप्त करते हुये
केंद्रीय अध्यक्ष HMS फेडरेशन श्री रेशम लाल यादव प्रतिभागियों को पुरूस्कार देते हुये
वरिष्ठ नेता कॉंग्रेस – श्री तनवीर अहमद जी प्रतिभागियों को पुरूस्कार देते हुये
Share This Article