नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: दो बाइक में हुई जोरदार टक्कर, CISF जवान सहित 2 की मौत, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बरपाली मेन रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक CISF जवान शामिल है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। घटना मंगलवार शाम की है जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक गलत साइड से आ रही थी, और दूसरी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दीपक रोहिदास की मौत हो गई, जबकि CISF जवान पुष्पेंद्र सिंह और भूषण रोहिदास गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि भूषण रोहिदास का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दीपक और भूषण, दोनों मोटी सागर पारा, कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे मड़वारानी पिकनिक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article