30 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई। 10 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सराईपाली डबरी के पास हांथ भठठी निर्मित कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने के लिए रखा है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम सराईपाली डबरी के पास घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां मौके पर एक व्यक्ति सफेद रंग एवं नारंगी रंग के प्लास्टिक के बोरी के झोला के अंदर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना राज कुमार सतनामी, उम्र 43 वर्ष (पिता श्री राम लाल भारद्वाज, सराईपाली ग्राम रीवापार थाना उरगा) बताया। उसके पास कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला जिसे जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

Share This Article