10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका: इस तारीख से पहले करें आवेदन…

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका: इस तारीख से पहले करें आवेदन…

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) एवं मुद्रलेखन (टाईपिंग) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं। हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति एवं हिन्दी तथा अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन में 5 हजार, 8 हजार, 10 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के लिए यह परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। इस संबंध में जरूरी जानकारी और आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in/ पर उपलब्ध हैं। इस परीक्षा में 10वीं कक्षा पास और 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। 

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार, स्पष्ट फोटो का प्रयोग करना होगा। साईड पोज फोटो मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी को नमूना हस्ताक्षर के लिए काली स्याही का ही प्रयोग करना होगा। इसके बाद दोनों स्कैन कर आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर अपलोड करना होगा।

हिन्दी अंग्रजी शीघ्रलेखन परीक्षा के लिए अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रूपए एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 200  रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसी तरह सभी हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टाईपिंग परीक्षाओं के लिए अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रूपए एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए अपना प्रवेश पत्र एवं शासन द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि में से एक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में परिचय पत्र, प्रवेश पत्र, काला बॉल पाईंट पेन एवं पेंसिल-इरेजर के अतिरिक्त कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रकार के मोबाईल,स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, माइकोफोन इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाना मना होगा।

मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र पर कम्प्यूटर पर परीक्षा प्रारंभ होने के 5 मिनट पूर्व अभ्यर्थी अपनी आई.डी. से लॉग-इन करने के पश्चात् प्रश्न-पत्र अवलोकन करने के लिए वितरित किए जाऐंगे तथा पर्यवेक्षकों का निर्देश मिलने के बाद अभ्यर्थी स्टार्ट बटन से परीक्षा प्रारंभ करेंगे और 15 मिनट के बाद परीक्षा स्वतः ही समाप्त हो जावेगी।

Share This Article