हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 वर्षीय छात्र की डूबकर मौत, देखें वीडियो…

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पुरानी बस्ती स्थित करण घाट में 5 नवंबर की सुबह एक दुखद घटना घटी। 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ हसदेव नदी में कार्तिक स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निखिल और उसके दोस्त हसदेव नदी में चुंबक की मदद से पैसे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान निखिल गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबरा कर मौके से भाग गए और घर जाकर परिजनों को सूचना दी।

भीड़ और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने निखिल का शव नदी से बाहर निकाल लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों के बयान दर्ज किए।

मृतक निखिल कक्षा 6 का छात्र था। उसके पिता एक निजी कंपनी में ठेका कर्मी हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article